पानी पियो छान के गुरु करो ध्यान से -पं०अनिल मिश्रा, आज भागवत सत्संग का अंतिम दिन,भंडारे के साथ होगा समापन

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*नगर के बाजार चौक में स्वर्गीय माधो आवलेकर जी की स्मृति में आवलेकर परिवार द्वारा संपन्न करवाए जा रहे सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा सत्संग आयोजन के छटवे दिन शनिवार 26 नवम्बर को व्यास पीठ से नर्मदापुरम से पधारे पंडित अनिल मिश्रा ने बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को महारास,उध्दव चरित्र,श्री कृष्ण-रूकमणी विवाह के साथ ही ब्रज की प्रसिद्ध फूल होली की कथा का सुंदर वृतांत संगीतमयी भजनों के साथ श्रवण करवाया।*
*शनिवार को कथा सत्संग के आयोजन में श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया इस दौरान उपस्थित जनों ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया और खूब फूल बरसाकर फूलों की होली खेली।*
*सात दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का रविवार 27 नवम्बर को अंतिम दिन हैं। रविवार को धर्म पंडाल में व्यास गादी से पंडित अनिल मिश्रा द्वारा सुबह 10:30 बजे से कथा श्रवण करवाई जाऐगी. कथा में व्यास गादी से सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा विस्तार से सुनाई जाऐगी।धार्मिक अनुष्ठान की आयोजनकर्ता श्रीमती अनितादेवी आवलेकर,उनके पुत्र नीतेश आवलेकर,आशीष आवलेकर एवं जितेश पिक्की आवलेकर ने सभी भक्तजनों से आज अंतिम दिन की कथा सहपरिवार श्रवण कर भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण करने की अपील की हैं।*
*पूर्व सासंद,जिलाध्यक्ष पहुंचे अनुष्ठान में,पत्रकारों का हुआ सम्मान*
*नगर के बाजार चौक में चल रहें धार्मिक अनुष्ठान आयोजन के छटवे दिन शनिवार को कथा श्रवण करने पहुंचे पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने व्यास पीठ पर श्रीमदभागवत पुराण की पूजा अर्चना की अवसर पर आयोजन कर्ता नीतेश आवलेकर,आशीष आवलेकर एवं जितेश पिक्की आवलेकर ने पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के साथ हीं सभी पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया।*







