_श्रमदान से बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश* *मप्र जन अभियान परिषद के तत्वावधान मे हुआ कार्यक्रम*

जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*सामाजिक सरोकार के कार्यों मे सरकार के साथ-साथ जनता की भी भागीदारी होनी चाहिए. ऐसा होने से जहां निर्मित अधोसंरचना के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ता है वहीं लोग अपने श्रम को याद कर उसका संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं . जल संरक्षण ऐसा विषय बनकर उभरा है जिसकी चर्चा सर्वत्र होती है*.

*प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के इस संदेश को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक चिचोली के तत्वावधान में विकासखंड के ग्राम पंचायत चुनागोसाई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की ओर से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता एवं बी.एस.डब्ल्यू , एमएसडब्ल्यू के छात्रों एवं ग्रामीणों ने ग्राम के समीप स्थित नदी पर श्रमदान से बोरी बंधान कर सामाजिक सरोकार के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया है.जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी के द्वारा गांव-गांव में बैठकों का आयोजन कर आम जन भागीदारी से जल संरक्षण एवं प्रबंधन तथा नदियों के पुनर्जीवन का संदेश दिया जा रहा है.

बोरी बंधान के कार्य मे बालाजी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं परामर्शदाता प्रोफेसर राजेंद्र निगम के साथ सुमित आर्य, स्वप्नील जायसवाल बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने श्रमदान के माध्यम से अपना सहयोग देकर नदी के बहते जल को बोरी बंधान के माध्यम से संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया. प्रोफेसर राजेंद्र निगम ने बताया कि सामाजिक सरोकार के इस तरह के कार्यों में जनता की भागीदारी के बिना सफलता मिलना असंभव है . सरकार के द्वारा समाज से भी अहम भूमिका का निर्वहन करने की अपेक्षा है

. ग्राम पंचायत चुनागोसाई के जनप्रतिनिधि एवं पंच शिशुपाल विश्वकर्मा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष बंटी वाडिवा , विकास प्रस्फुटन समिति बाल्ई माल के अध्यक्ष नाथूलाल धुर्वे, राजेश उईके, सुरेश गिरी , ओमकार गिरी, राधिका गिरी, एवं प्रहलाद राठौर ने श्रमदान से बोरी बंधान कर सामाजिक सरोकार के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया.*

Leave A Reply

Your email address will not be published.