भारत जोड़ो यात्रा भाईचारे का संदेश लेकर निकल रही है हर्ष भुसारी

*”भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर जिला समन्वयक हर्ष भुसारी ने रखी अपनी बात और बीजेपी पर साधा निशाना ।*

बैतूल || राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होनी है । यात्रा अभी कर्नाटक पहुँच चुकी है जहाँ सोनिया गांधी भी इस यात्रा से जुड़ने के लिए पहुँच चुकी है ।
एन.एस.यू.आई के जिला समन्वयक हर्ष भुसारी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहना है कि यह यात्रा भाईचारे का संदेश लेकर निकल रही है। आज की परिस्थितियों में सरकार लोगों में नफरत फैलाकर एक-दूसरे को बांटने का काम कर रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में आपसी द्वेष को खत्म करना और भाईचारा स्थापित करना है। उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा का मकसद सभी वर्ग के लोगो में एकता ,प्रेम ,भाईचारा और गांधी विचारधारा से जोड़ने का है।
हर्ष भुसारी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी डरी हुई है यही वजह है कि बीजेपी की तरफ से झूठे और बेबुनियाद बयान सामने आ रहे हैं इससे साफ है कि बीजेपी परेशान है वह इस पदयात्रा को लेकर जनता के रिस्पॉन्स को देख रही है. यात्रा को लेकर उन वरिष्ठ नेताओं, कैबिनेट मंत्री की तरफ से टिप्पणी आ रही हैं, जो खुद घोटाले में फंसे हुए हैं. टीशर्ट पर टिप्पणियां की जा रही हैं. जिस स्तर पर गृह मंत्री और उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री गिरे हुए हैं, उससे इनकी घबराहट साफ समझ आ रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.