Chunav *नामाकंन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 37 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र* *15 वार्डों के पार्षद के लिए 81 नामांकन दाखिल* *37 पुरुष एवं 44 महिला चुनावी मैदान मे*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*नगर परिषद निर्वाचन 2022 की नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन सोमवार को चिचोली तहसील कार्यालय मे 37 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन जमा किए गए हैं . रिटर्निंग अधिकारी नरेश सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की प्रक्रिया के अन्तिम दिन सोमवार को 37 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है . इनमे 16 पुरुष एवं 21 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.*

*जानकारी के मुताबिक चिचोली नगर के वार्ड 15 से नेहा/ रुपेश आर्य , वार्ड 10 से पुजा/ मुकेश सूर्यवंशी ,वार्ड 03 से सतीष/ बाबुलाल शेषकर ,वार्ड 07 से उमेश/ सुनील पेठे ,वार्ड 02 से ज्योति/ मनोज सोनी ,वार्ड 07 श्वेता/ विवेक आर्य ,वार्ड 13 से तृप्ति / दिनेश देशमुख ,वार्ड 11 से आबेदा/ अशपाक खान , वार्ड 07 से नितेश/विजय , वार्ड 05 से अंकित /मदन , वार्ड 12 से सरिता/ सुदेश माचीवार, वार्ड 15 से नितीशा/ मिलिन्द्रआर्य ,वार्ड 04 से विकास/ राजेन्द्र जायसवाल ,वार्ड 03 से सुनील / गुलाब नागले , वार्ड 08 से आशुतोष मालवीय , वार्ड 13 से राजेश/ रामदीन राठौर, वार्ड 06 से संजय/ बस्तीराम कुमरे , वार्ड 01 से पुष्पा/मुन्ना आर्य , वार्ड 02 से प्राची/उमेश पेठे, वार्ड 11 से वर्षा / रितेश मालवीय , वार्ड 01 से पायल /अशोकआर्य , वार्ड 10 से रानी/ जितेश आवलेकर, वार्ड 04 से कमलेश/ रामदयाल सोनी, वार्ड 07 से संतोष/ रमेश कुमार भारद्वाज, वार्ड 02 से संगीता/ राजेश मालवीय , वार्ड 12 से आयुषी/ विशाल आर्य, वार्ड 13 से यशवंत/ रघुनाथ देशमुख , वार्ड 01 से सुनीता/ राजकुमार मालवीय , वार्ड 11 से अंजीमुन निशा/ सलामुद्वीन मंसुरी , वार्ड 04 से वैभव/ कमलेश सोनी, वार्ड 08 से भारत/ राम गोपाल कन्नोजे, वार्ड 12 से प्रतिभा/ मुकेश मालवीय, वार्ड 08 से धनराज/ सोजीलाल राठौर, वार्ड 01 से लता/ सुशील आर्य , वार्ड 02 से कल्पना/ सचिन आर्य , वार्ड 03 से चन्द्रभागा/ कालूराम पंड्रागे, वार्ड 08 से योगेश/ गुलाब राब देशमुख ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किए.*

*13 सितंबर मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी . नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है.*

*इस प्रकार चिचोली नगर परिषद के चुनाव के लिए 5 सितम्बर से जारी नाम निर्देशन प्रकिया के तहत अन्तिम तारीख तक कुल 81 नमाकन भरे गए हैं. इनमे मे 37 पुरुष एवं 44 महिला अभ्यर्थी शामिल है.*

*नगर परिषद चुनाव की असली तस्वीर नाम निर्देशन पत्रों की जांच एवं वापसी की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.*