निकाला कैंडल मार्च – वीडियो

 

भैंसदेही। राजस्थान के जालौर जिले में मासूम दलित छात्र इंद्रकुमार मेघवाल की अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई से बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
जिसके विरोध में गुरुवार को रात्रि में डॉ.आंबेडकर मैदान से बस स्टैंड होते मोमबत्तियां रैली निकालकर छात्र इंद्रकुमार मेघवाल को श्रद्धांजलि दी गई।
लोगों ने मृतक छात्र के परिवार को न्याय दो,आरोपी हेडमास्टर को फांसी दो-फांसी दो, जैसे नारे लगाए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंबेडकर युवा समिति, संत रविदास समिति,वाल्मीकि समिति सहित दलित समाज के समस्त युवा साथी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.