लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ एवं जिला स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा’राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण पर दौड़ एवं भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता और सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित लघु फिल्म वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया गया।राष्ट्रीय एकता शपथ, व्याख्यान तथा ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में प्रगति सिंह बीए तृतीय वर्ष, अशोक वरकड़े बीएससी द्वितीय वर्ष, कुशाल गुप्ता बीए द्वितीय वर्ष, दिव्या उइके बी ए प्रथम वर्ष एवं महक काजले बी एससी प्रथम वर्ष की छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए । एन एस एस के वालेंटियर्स द्वारा महाविद्यालय में श्रमदान किया गया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा ‘वार्षिक क्रीड़ा उत्सव 2026’ के तहत “जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2026” का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने मैदान पर अपना खेल कौशल और दम-खम प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के संरक्षक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की एकता के साथ श्रमदान की तारीफ की उन्होंने बताया की राष्ट्रीय हित में स्वयं से बढ़कर आप पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए तभी हम अच्छे कार्य समाज हित में कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री उमेश सलवंशी ने भी इस अवसर पर श्रमदान की सराहना की और स्वयं ने भी श्रमदान किया। और कहा कि राष्ट्रीय एकता से पहले आपसी एकता बहुत जरूरी है आज एकजुट होकर स्वयंसेवकों ने पौध संरक्षण के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर अंजना संजय ने लौह पुरुष
सरदार श्री वल्लभभाई पटेल के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।
फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एवं संयोजन क्रीड़ा अधिकारी श्री तपेश साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ श्री उमेश सालवंशी,, डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ हरीश लोखंडे, डॉ दसरु यदुवंशी, डॉ गोलमन आहके, डॉ दिनकर लिखितकर, डॉ राजेश हनोते डॉ अनीता नागले, , श्री मोहन पवार, श्री उत्तम साहू, श्री सहदेव सूर्यवंशी,श्री अनिल तुमडाम, श्रीमती रीना उईके, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती संगीता उघड़े, श्री अनुज हलदार एवं स्वयंसेवक कुमारी प्रगति सिंह, कुशाल गुप्ता, अजय इरुपाचे, कुमारी श्रेया राजपूत, मीडिया प्रभारी ललित, रूपेश साहू एवं भारी संख्या में स्वयंसेवक और अशैक्षणिक स्टाफ श्री युवराज कड़वे, श्री शतीश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दोनों ही कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे परिसर को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।