_मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वार्डों में पहुंच रही नपा की टीम, पार्षद, अलावा अन्य अधिकारियों ने किया वार्डो का पैदल भ्रमण, लोगों से जानी समस्याएं।_
सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार 30 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सारनी की टीम वार्ड 20 व 21 में भ्रमण के लिए पैदल निकली। वार्डों में सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं आई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार वार्ड स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पूरी टीम के साथ वार्ड 20 व 21 में पैदल पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद रोशनी संदीप झपाटे, के साथ नगर पालिका परिषद सारनी की टीम में राजस्व निरीक्षक, हितेश शाक्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान वार्ड सफाई, स्ट्रीट लाइट नहीं होने जैसी समस्याएं लोगों ने बताई। अधिकारियों ने तत्काल समस्या निराकरण के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट के लिए नए पोल लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही नए स्ट्रीट लाइट लगा दिए जाएंगे। इस दौरान नगर पालिका की ओर से बीएल मरकाम, रंजीत डोंगरे, गुरुदेव हथिया, शुभम दुबे, हरीश बोहित, अमर राय, गुरुदेव हथिया के अलावा अन्य नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।