मोर डोंगरी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुई हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा

 

 

सारनी। मोर डोंगरी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्री राम जी के परम भक्त पवन पुत्र हनुमान जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 24 अक्टूबर 2026 को सुबह हनुमान जी महाराज की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें नगर एवं ग्रामवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की।

 

इसके पश्चात 24 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से 25 अक्टूबर 2026 की सुबह 11 बजे तक 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। अखंड पाठ में नगर एवं ग्राम के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

यह धार्मिक आयोजन दुर्गा माता मंदिर के पुजारी राजा परते, किशन परते के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जहां विधि-विधान से हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

 

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हनुमान चालीसा मंडल सारनी द्वारा 24 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ में मंडल के संचालक एवं गायक संजय झरबड़े जी, सतीश माथनकर, दीपक बड़ौदे, प्रकाश बिहारे एवं अर्जुन यादव,मुकेश सोनी , गोपाल मालवीय , आनंदी यादव सहित अनेक भक्तों ने सुरीली धुन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति भाव से पूरा वातावरण हनुमानमय हो गया।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं भंडारे/प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

 

हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए धूमधाम से संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.