सद्भावना नव दुर्गा उत्सव समिति फुटबॉल ग्राउण्ड , पाथाखेड़ा में 65 फीट के रावण का हुआ दहन

 

 

 

 

20 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एव रावण दहन का आयोजन करना क्षेत्र में सद्भावना का संदेश देती है – डॉ योगेश पंडाग्रे

 

सारनी । सद्भावना नव दुर्गा उत्सव समिति फुटबॉल, दशहरा मैदान पाथाखेड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे उनकी धर्मपत्नी मंजू पण्ड्राग्रे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवाँर, सारनी एसडीओपी,थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत दीपक सिनोटिया विधायक प्रतिनिधी सहित सभी पदाधिकारी पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ! समिति लगातार 20 वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में उत्साह और सद्भावना का संदेश देती आ रही है। इस वर्ष भी आज 20 अक्टूबर को 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गये! क्षेत्रिय विधायक ने सभी नगर वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी! सद्भावना नव दुर्गा उत्सव समिति फुटबॉल, दशहरा मैदान पाथाखेड़ मे 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया । कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। रावण के पुतले के निर्माण एवं साज-सज्जा का कार्य सिद्धनाथ, शिवकुमार, कैलाश पाटील, रानू साहू, द्वारका राठौर पिंटू साहू सागर एवं रोहित द्वारा किया गया। समिति के सदस्य आपसी सहयोग और उत्साह के साथ रावण के विशाल पुतले के निर्माण व पुतले को तैयार करने में लगभग 200 से 300 बांस, बड़ी मात्रा में गट्टे, करीब 10 से 20 किलो तार, 50 से 60 किलो रस्सी तथा 225 मीटर कपड़े का उपयोग किया गया। इतने विशाल पुतले को आकार देने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात मेहनत करके विशाल आकार प्रदान की ।

समिति के संरक्षक रणजीत सिंह एवं जी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में सदस्य लक्ष्मण साहू, नंदकिशोर, राजा मस्तकर, रविशंकर एवं बाबू झा सहित समिति के छोटे-बड़े सदस्य सफल आयोजन के लिये विधायक नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनप्रतिनिधी पार्षदगणो का आभार व्यक्त करती है । रावण दहन का आयोजन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी है। सभी सदस्य मिल-जुलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, जिससे आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जा सके।

आकर्षक आतिशबाजी, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और 65 फीट के रावण दहन के साथ इस वर्ष का आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.