राजडोह घाट पर आज और कल होगा प्रतिमाओं का विसर्जन,

 

*राजडोह घाट पर आज और कल होगा प्रतिमाओं का विसर्जन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा, चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था के निर्देश*

_राजडोह घाट पर हाईड्रा केन, गोताखोरों की व्यवस्था, पानी में उतरने पर रहेगा प्रतिबंध।_

सारनी। तवा नदी के राजडोह घाट पर मां दुर्गा, महाकाली, माता सरस्वती एवं शंकर भगवान प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर पालिका द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे एवं अधिकारियों की टीम ने तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शारदीय नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा, महाकाली, शंकर भगवान एवं माता सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन तवा नदी के राजडोह घाट पर किया जाएगा। नगर पालिका ने तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। सोमवार 19 अक्टूबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे, उपयंत्री कमलेश पटेल, विनाय बागड़े समेत अन्य अधिकारी राजडोह घाट पहुंचे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि विसर्जन स्थल पर लाइटिंग सतत व्यवस्था रहें। उन्होंने पेयजल, बैठक एवं अन्य व्यवस्थाएं चुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर तैनात किए गए अधिकारी, कर्मचारी समय से पहुंचकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें। आगामी 20 एवं 21 अक्टूबर को राजडोह घाट पर प्रतिमा विसर्जन होगा। शासन के निर्देशानुसार प्रतिमा विसर्जन हेतु सुगम व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इसके तहत

राजडोह घाट पर हाईड्रा केन, गोताखोरों की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। घाट की सफाई एवं पहुंच मार्ग का काम पूरा हो गया है। पानी में जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मंगलवार 20 अक्टूबर से प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु समस्त व्यवस्थाएं राजडोह घाट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। बुधवार 21 अक्टूबर को भी राजडोह घाट पर प्रतिमा विसर्जन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.