क्रांति शिवा टॉकीज में फिल्म देखकर स्थानीय प्रतिभा पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जताया गर्व
सारणी। मध्य प्रदेश के सारणी की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ को देखने के लिए सारणी के कांति शिवा टॉकीज में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह एवं संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान समस्त पत्रकार साथी फिल्म देखने पहुंचे। इस अवसर पर सभी ने फिल्म देखकर सारनी की बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। शानदार फिल्म देखने के लिए
सारणी जैसे छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। स्थानीय प्रतिभाओं की सफलता से शहर के युवाओं को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर अध्यक्ष रणजीत सिंह एवं पत्रकार साथियों ने फिल्म के प्रति उत्साह दिखाते हुए स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। एव समाजसेवी विनय मालविय व विजय मालविय को उनकी भान्जी ईशा मालविय के शानदार अभिनय के लिये बधाई दी! इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह, संभागिय अध्यक्ष अब्दूल रहमान, विलाश चौधरी, कालिदास चौरासे, छविनाथ भारद्वाज,शमीम रिजवी, अशोक बारगे, कृष्ण कुमार गुप्ता, योगेश बर्डे, दिनेश यादव, प्रकाश डेहरिया, प्रविण सोनी, नारायण खातरकर, सभी पत्रकारगण उपस्थित थे!