शरद पूर्णिमा पर अद्भुत दृश्य की चर्चा, लोगों ने इसे माना प्रभु शिव का चमत्कार

शरद पूर्णिमा पर अद्भुत दृश्य की चर्चा, लोगों ने इसे माना प्रभु शिव का चमत्कार

गोपाला गौशाला में गाय के गोबर में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

घोड़ाडोंगरी। नगर घोड़ाडोंगरी स्थित गोपाला गौशाला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक अनोखा दृश्य सामने आया। नगर के व्यापारी ब्रजकिशोर मालवीय ने बताया कि आज सुबह गौशाला में गाय द्वारा किए गए गोबर में भगवान शिव की शिवलिंग प्रतिमा जैसी आकृति दिखाई दी। इस दृश्य को देखकर लोगों में श्रद्धा और कौतूहल का माहौल बन गया।

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामने आई इस आकृति को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए अपनी आस्था व्यक्त की। देखते ही देखते यह खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौशाला पहुंचकर इस आकृति के दर्शन करने लगे।

हिंदू धर्म में गौमाता को पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौमाता के गोबर का भी विशेष महत्व है। ऐसे में गोबर में शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई देने की घटना ने श्रद्धालुओं की आस्था को और गहरा कर दिया।

शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गोपाला गौशाला में दिखाई दी इस आकृति के दर्शन करने पहुंचे लोगों ने श्रद्धा भाव से भगवान शिव का स्मरण किया। नगर में यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा और धार्मिक आस्था का केंद्र बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.