दीपक उइके बने अनुसूचित जनजाति/जाति निवारण की जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति के सदस्य
(घोड़ाडोंगरी) मध्यप्रदेश शासन द्वारा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिले की अनुसूचित जनजाति/जाति निवारण की जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति का गठन किया गया जिसमें घोड़ाडोंगरी से दीपक उइके को जिला स्तरीय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री डीडी उइके सहित सभी विधायक गण शामिल है साथ ही शासकीय अधिकारीयो में पुलिस अधीक्षक बैतूल,जिला अभियोजन अधिकारी /विशेषलोक अभियोजक बैतूल,पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ,जिला शिक्षा अधिकारी,सहायक आयुक्त जनजाति विभाग सचिव रहेंगे
यह जिला स्तरीय समिति अधिनियम के उपबंधों के कार्यान्वयन के संबंधों में कार्य करेंगी