जनपद पंचायत सीईओ ने किया भाजपा नेता दीपक उइके के साथ जर्जर हो चुके आदिवासी मंगल भवन का निरीक्षण 

भाजपा नेता दीपक उइके ने कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे से की थी जर्जर हो चुके भवन के कायाकल्प की मांग 

 

 

 

(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी के आदिवासी मंगल भवन की जर्जर होती स्थिति को लेकर

भाजपा नेता दीपक उइके ने विगत दिनों कलेक्टर को अवगत करवाया था

भाजपा नेता दीपक उइके द्वारा कलेक्टर सौरभ सोनवडे को बताया कि घोड़ाडोंगरी नगर मुख्यालय में आदिवासी मंगल भवन बना है लेकिन देखरेख के अभाव में आदिवासी मंगल भवन खंडहर हो चुका है उन्होंने कलेक्टर से चर्चा में बताया कि ये भवन आदिवासी के बैठक ,मांगलिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में उपयोग हो सकता है लेकिन भवन की हालत खराब होने से राशि देकर अन्य स्थानों में कार्यक्रम एवं बैठकें करना पड़ता है कलेक्टर ने सीईओ मीणा को त्वरित निर्देश देकर इंजियर से प्राक्कलन तैयार कर जल्द उनके समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए जिस पर जनपद पंचायत सीईओ प्रमोद मीणा द्वारा आदिवासी मंगल भवन का निरीक्षण कर जल्द प्राक्कलन तैयार कर जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के समक्ष भवन के मरम्मत या फिर पुननिर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया जावेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.