शिक्षा_संजीवनी_अभियान: शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला पुलिस लाइन में विद्यार्थियों को वितरित की टी-शर्ट एवं लोअर

 

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनमें अनुशासन, समानता और एकरूपता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला पुलिस लाइन बैतूल में शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। संस्था प्रमुख एवं प्रधान पाठक श्रीमती आशा नायक द्वारा सभी विद्यार्थियों को टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को इन परिधानों को पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, समाज सेवी श्री मनीष मिसर, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री पूनम वरकड़े, संकुल प्राचार्य श्री एल.एल. लिल्लौरे , बीआरसी कन्या गंज के जनशिक्षक श्री राजेश महोते एवं श्री रवि अतुलकर, विद्यालय स्टाफ श्रीमती शारदा सोनी, श्रीमती अनीशा खान, श्रीमती स्नेहलता यादव, श्रीमती अर्चना देशमुख, श्रीमती माया आठनेरे एवं श्रीमती आशा सरनेकर उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.