*बैतूल।* जिला क्रिकेट एसोसिएशन बैतूल द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-15 क्रिकेट टीम का चयन किया जाना है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि चयन ट्रायल दिनांक *13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, बैतूल* में आयोजित की जाएगी।
जिस खिलाड़ी का जन्म *01 सितंबर 2011 को या उसके बाद* हुआ हो, वे खिलाड़ी इस ट्रायल के लिए पात्र होंगे। सभी खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
इस चयन ट्रायल में बैतूल जिले के बैतूल, मुलताई, भैंसदेही, आमला, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर एवं सारनी तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
*डीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नितिन देशमुख ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस चयन ट्रायल में भाग लें और अपने जिले का नाम रोशन करें।*
- और अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोच मोइज़ मंसूरी से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में शाम 4:00 से शाम 7:00 बजे तक l चयनित खिलाड़ियों को नर्मदापुरम संभाग के आदेशानुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना |