घोड़ाडोंगरी में सेवा भारती द्वारा संस्कार केंद्रों पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया
(घोड़ाडोंगरी)
सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों, बस्तियों और छात्रावासों में पढ़ने वाले बच्चों व नन्हीं कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सत्कार करना।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा भारती जिला बैतूल द्वारा जिलेभर में संचालित संस्कार केंद्रों पर कन्या पूजन और कन्या भोज के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती के जिला सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि जिले में संचालित सभी संस्कार केंद्रों पर अधिक से अधिक कन्याओं को एकत्र कर यह धार्मिक व सामाजिक आयोजन पंचमी से लेकर पूर्णिमा तक श्रद्धापूर्वक संपन्न किए जा रहे हैं, जिसमें सेवा भारती के कार्यकर्ताओं और शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता है
इस कड़ी घोड़ाडोंगरी नगर स्थित बेहड़ी ढाना ,इंदिरा कालोनी संस्कार केंद्र पर किया। इस दौरान 51 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें प्रसाद स्वरूप कन्या भोज कराया। इस अवसर पर सेवा भारती के सदस्य मनीष तंवर, दीपक उइके,आभाष मिश्रा,कैलाश मालवीय, संस्कार केंद्र की शिक्षिकाएं सहित मोहल्ले की महिलाएं उपस्थित रहे।