शरद पूर्णिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन

घोड़ाडोंगरी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर घोड़ाडोंगरी नगर में धार्मिक आस्था और सेवा भाव के साथ वट सावित्री हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यह आयोजन अन्नपूर्णा कैटर्स के संचालक अशोक कहार एवं श्रीमती लक्ष्मी कहार द्वारा किया जा रहा है। कहार परिवार ने समस्त नगरवासियों से भंडारे में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

अन्नपूर्णा कैटर्स घोड़ाडोंगरी नगर में अपने बेहतरीन स्वाद और गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए विशेष पहचान रखता है। नगर में होने वाले विभिन्न पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों में स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के कारण अन्नपूर्णा कैटर्स न केवल घोड़ाडोंगरी, बल्कि आसपास के अंचलों और बैतूल जिले में भी अपनी पहचान बनाई है।

कई वर्षों से निभा रहे सेवा की परंपरा

अशोक कहार एवं श्रीमती लक्ष्मी कहार द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पिछले कई वर्षों से वट सावित्री हनुमान मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस परंपरा के माध्यम से कहार परिवार धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ा रहा है।

शरद पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर आयोजित भंडारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। कहार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से आयोजन में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने का सादर आमंत्रण दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.