*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा संग्रहण स्पर्धा का आयोजन, स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली*

 

_निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा के छात्रों ने स्वच्छता रैली एवं श्रमदान किया। नगर पालिका द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यक्रमों के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत पाथाखेड़ा के लिटिल फ्लावर स्कूल में रैली एवं श्रमदान कार्यक्रम हुआ। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन बिंजवे एवं स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी केके भावसार के निर्देश अनुसार पाथाखेड़ा क्षेत्र के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर एम एस कुरैशी एवं रजनी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद सारनी के अधिकारी, कर्मचारियों, छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर स्कूल से स्वच्छता रैली में श्रमदान करते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई।

स्वच्छता रैली लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, स्टेडियम, न्यू मार्केट होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंची। अटल बिहारी वाजपेयी मिनी स्टेडियम में छात्रों को बालक, बालिका दो समूहों में बांट कर कचरा संग्रहण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बालक वर्ग ने प्रथम एवं बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों के साथ ही स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एम एस कुरैशी और सहयोग के लिए आशीष राय सर को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता अभियान में छात्रों ने शिक्षको एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। स्कूल के छात्रों के साथ स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने में साथ प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण, शिक्षक आरके मालवीय, आशीष राय, सुभाष चौरसिया, आकाश भालेकर, शमीम कुरैशी, आलिया खान, रानी सिंह, अनीता चौरसिया एवं समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.