भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ भेंट किया पौधा

बैतूल/सारनी

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें शुभकामना स्वरूप एक पौधा भी भेंट किया गया।

पौधा भेंट कर संगठन ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। संगठन का उद्देश्य है कि त्योहारों की खुशियां केवल शुभकामनाओं तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और पर्यावरण के हित में सकारात्मक पहल भी की जाए।

संगठन की ओर से भेजे गए शुभकामना संदेश में उनके व्यक्तिगत एवं राजनीतिक जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और निरंतर सफलता की कामना की गई। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में निरंतर प्रगति और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

संगठन ने यह भी कामना की कि प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव संगठन को प्राप्त होता रहे, जिससे संगठन मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ा सके।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष बैतूल सतीश बौरासी ने दीपावली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की!

शुभकामना संदेश देते समय मुख्य रूप से उपस्थित रहे , महिला जिला महामंत्री रेखा पवार,जिला महामंत्री संतोष कैथवास, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला प्रचार मंत्री कैलाश पाटिल, जिला संरक्षक मनोज तिवारी, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला उपमंत्री अनिल पाटेकर,दीपक चौधरी, तहसील महामंत्री राकेश डेहरिया, तहसील प्रचार मंत्री संजय यादव एवं नागेंद्र निगम,राजकुमार आदि सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे!!!!

“संगठन का संदेश”

“एक पौधा, प्रकृति के नाम — हरियाली बढ़े, खुशहाल हो हिंदुस्तान।”

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन, मध्यप्रदेश

मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.