लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित l

 

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे बोले – लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी

आशीष उघड़े जिला बैतूल/सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी एवं बगडोना मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सारनी के मंगल भवन में 3 नवंबर कोलोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी का प्रतीक है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। हमें संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सकारात्मक संवाद की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस प्रकार की गोष्ठियां नागरिकों को अपने विचार रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक समाज और जिम्मेदार नागरिकों पर निर्भर करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों की अभिव्यक्ति, संवाद और संविधान के प्रति सम्मान का विशेष महत्व है। समाज के प्रत्येक वर्ग को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्रहित के विषयों पर सकारात्मक चर्चा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जनजागरण के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे आम नागरिकों की सहभागिता बढ़े और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत हो।

नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता में निहित है। एक जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। हमें समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर विचारों के आदान-प्रदान का अच्छा अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया, मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष एवं लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के जिला संयोजक नरेंद्र गढेकर जिला सहकार्यालय मंत्री एवं कार्यक्रम के सहसंयोजक सुधा चंद्रा नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार महामंत्री विनय मदने अजय साकरे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय रघुवंशी व्यापारी संघ अध्यक्ष अरविन्द सोनी, कालीमाई अध्य्क्ष रमेश हरोड़े, श्री राम मंदिर पंडित रामाधार द्विवेदी, प्राचार्य एम एल अड़भूते, बीएमएसअध्यक्ष लाखन चौधरी , प्रमोद सिंह, समाजसेवी प्रमिला पांसे, भरत अरोरा,व्यापारी श्याम सुंदर ओझा, बलवंत पाटिल, यादोराव धोटे, पंडित नीलकांत, पंजाब राव बारस्कर, राजू देशमुख, अशोक गुप्ता, ललिता देशमुख, रामनाथ यादव, कृष्णा सोनी , ठेकेदार संघ अध्यक्ष महेश चौहान, गायत्री विधायल प्राचार्य गुमान सिंह शिक्षक रमेश मालवीय, वरिष्ठ खिलाडी कासीराम चौकीकर, अजय डांगी, विलास चौधरी,महेंद्र सिक्केवाल, गुलाब राव पांसे, डॉ संजीत मंडल सहित विधायक प्रतिनिधि, समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि व्यापारी, समाज सेवी जैष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता गण महिला मातृशक्ति सभी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.