वार्षिक सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन
लगातार तीन दिनों तक पाथाखेड़ा की सभी खान पर होगा ।
वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र मैं तीन दिन तक होने वाले वार्षिक सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत आज छतरपुर माइन एक पर खान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण दल कि टीम को
सबसे पहले माइन परिषर के मुख्य द्वार पर आए हुए अथितियों का स्वागत करते हुए मंदिर में माँ काली पूजा अर्चना कर राष्ट्रीयगान राष्ट्रीयगीत कोलइंडिया कॉरपोरेट सॉन्ग और सुरक्षा शपथ ग्रहण कर सुरक्षाकर्मियों को समानित किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत मैं छतरपुर उपक्षेत्रीय प्रबंधक अचल मिश्रा द्वारा आये हुए अथितियों के स्वागत उद्बोधन में कहा की छतरपुर आज पूरे कोल इंडिया मैं कोयला उत्पादन करने के लिये अलग पहचान वाली माइन हो गई और विस्तार से खान के इतिहास के बारे मैं बताया श्री मिश्रा ने कहा कि हर कामगारों को अपने कार्यस्थल पर सर्वप्रथम सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोलउत्पादन करना चाहिए ।
निरीक्षण दल मैं आये आईएसओ ने कहा कि सुरक्षित कोल उत्पादन हमारा आधार है और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए सबके सहयोग से सून्यक्षति दक्षता प्राप्त करेंगे
इस अवसर पर वेकोलि कल्याण बोर्ड सदस्य , वेकोलि उपमहासचिव इनमौसा एरिया सुरक्षा अधिकारी पाथाखेड़ा श्री एरिया सर्वे अधिकारी , के साथ एरिया अध्यक्ष महामंत्री ,समन्वय समिति सदस्य ,एरिया सुरक्षा समिति सदस्य ,एरिया वेलफेयर सदस्य और इनमौस , कौंसिल,सिस्ट,सहित इकाई के सभी यूनियन के अध्यक्ष सचिव और अधिकारियों के साथ कर्मचारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के समापन खान मैनेजर राहुल गवई द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन कार्मिक विभाग के अधिकारी प्रमोद खादिकर ने किया
