सारनी /बैतूल
दुनिया की सबसे गंभीर बीमारी गरीबी है, जिसका कोई इलाज नहीं : सतीश बौरासी
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया मध्य प्रदेश प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी का जन्म दिवस , जरूरतमंदों को बांटे कंबल एवं गर्म कपड़े!
प्रदेश प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम सारनी शपिंग सेंटर में स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर आशीर्वाद लिया और बाबा साहब के विचारों को साझा किया!!!
दुनिया में अगर कोई सबसे गंभीर बीमारी है, तो वह गरीबी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ भी ग्रामीणों को मिल रहा है।
यह बात अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सतीश बौरासी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर जामखोदर पंचायत के ग्राम बीजादेही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
कार्यक्रम में सतीश बौरासी ने कहा कि गांवों में प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से ग्राम बीजादेही के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। साथ ही संगठन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए। बच्चों को केक, बिस्कुट, चॉकलेट और कुरकुरे भी प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की स्थापना 4 जनवरी 2016 को हुई थी। आज मध्य प्रदेश में संगठन के 58 हजार से अधिक पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। बैतूल जिले में भी संगठन से करीब 10 हजार सात सौ पैतिस लोग सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं।
मानव सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य
जन्म दिवस कार्यक्रम के दौरान महिला जिला महामंत्री रेखा पवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक गरीबी के कारण लोगों को मूलभूत सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में संगठन हमेशा ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित करता है। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष बैतूल सतीश बौरासी,(महिला) जिला महामंत्री रेखा पवार, जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, योगेंद्र सोनारे, जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला उपमंत्री दीपक चौधरी, तहसील महामंत्री राकेश डहेरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित सल्लाम, गजानंद पवार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने मानव सेवा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।
