छठ पूजा लाखों वर्ष की सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय आस्था व श्रद्धा का परिचायक है – मोहन नागर

 

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दिया उगते सूर्य को अर्घ्य छठ घाट पर रंगारंग सास्कुंतिक व आतिशबाजी के साथ हुआ समापन

 

भोजपुरी एकता मंच द्वारा शानदार देवी जागरण झांकी वं आतिशबाजी का आयोजन

सारनी। शहर के सतपुड़ा डेम में भोजपुरी एकता मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था। भोजपुरी एकता मंच के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि दूसरे दिन सुबह चार बजे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर,नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, एमपीजीसीएल के योगेंद्र ठाकुर, दिनेश मिश्रा, काली माई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हरोड़े,जनप्रतिनिधि पार्षद गणो ने भगवान सूर्य देव की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर जी ने श्रद्धालुओं को सबोधित करते हुए कहा की आज छठ घाट पर पधारने का मौका मिला भोजपुरी एकता मंच सारणी द्वारा सतपुड़ा जलाशय के छठ घाट पर आयोजित आस्था, परम्परा एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा में एकता मंच के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित होकर भगवान सूर्य देव के दर्शन व पूजा का सौभाग्य मिला । प्रातः चार बजे से छठी मैया के मधुर भजन, सुन्दर सांस्कृतिक नृत्य-नाटिकाओं के पश्चात भगवान सूर्य देव को अर्ध्य देते हजारों श्रद्धालुओं का दृश्य हमारी लाखों वर्ष की सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक व पर्यावरणीय आस्था व श्रद्धा का परिचायक है । इस अवसर पर कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ सभी श्रद्धालुओं को छठ की पूजा की शुभकामनाएँ

एव छठी मैया का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। ठिठुरती सर्दी में व्रतधारी भोर 3 बजे से ठंडे पानी में उतरे हुए सूर्य की आराधना कर रहे थे। सुबह 7 बजे सूर्योदय हुआ इसके बाद अर्घ्य की शुरुआत हुई। इससे पहले रंगारंग आतिशबाजी और भोजपुरी छठ गीतों का आयोजन किया गया इस अवसर पर सुबह रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में झूमे श्रद्धालु जागरण और झांकियों ने बांधा समां!
सांस्कृतिक संध्या में मुंबई से आईं सुप्रसिद्ध गायिका अलका झा, अभिनेता जितेंद्र झा, जबलपुर की गायिका सविता मिश्रा, सतना की गायिका पूनम त्रिपाठी, असित विश्वास और सुनील सिंह ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से जागरण में समां बांध दिया मुंबई से पधारी अलका झा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसमे बहांगी लचकेला,आवे के पड़ी सैया बलमा मोरे,जोड़े जोड़े सुपवा, कांच ही बॉस की बहंगिया जैसे शानदार गायन ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया! मुंबई के भोजपुरी एक्टर व सिंगर जितेंद्र झा जी ने शानदार गीत प्रस्तुति दी जिसमें जिया हो बिहार के लाला,गजवा रूप सुहावन,नच्चनिया सारी दुनिया, आसित बिस्वास ने हिलेला बॉम्बे दिल्ली,आपन गौआ बुलावेला,शीतली बा आरिया, सतना से पधारी पूनम त्रिपाठी ने पान फूल नेवता, अंछरा के झार पिया हो,
पहिले पहिले हम काहिली, शानदार गीत प्रस्तुति प्रदान की जबलपूर से पधारी सविता मिश्रा जी ने दर्शन दिनी भरी भोरी रे छठी मैया,चार ही चक्का के मोटरवा, ऊगी ऊगी सूरज देव,
छठी माई आइली नेहरवा दिया। इसके साथ ही पुनीत आर्ट ग्रुप (जबलपुर) के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की! भोजपुरी एकता मंच के पदाधिकारियो ने बताया की पूरे आयोजन को सफल बनाने में नगरपालिका प्रशासन,

एमपीजीसीएल सारणी पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधी पार्षद गण क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे! इस अवसर पर सभी सहयोगियों का सम्मान किया गयाऔर सहयोगियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया सुबह की अर्घ्य के पहले यहां निशुल्क चाय की व्यवस्था गोलू राजपूत योगेश बर्डे,पानी की व्यवस्था आरओ वाटर की व्यवस्था ओमप्रकाश सिंह,आतिशबाजी सन्नी चर्तुवेदी द्वारा ,ठेकुआ फल का वितरण लक्ष्मण साहू, जबलपूर की पुनीत आर्ट झाकी नपा अध्यक्ष किशोर बरदे, फ्लेक्श व बैनर शास्वत सिह, द्वारा की गई। छठ पूजा स्थल पर पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रोशन महोबे द्वारा एचडी कैमरों और एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से किया था। जब इस दौरान चार घंटे तक रंगारंग आतिशबाजी कलाकरों ने शानदार भोजपुरी गीतो की प्रस्तुति दी। सीएमओ नितिन विजवे, एसडीओपी प्रियकां करचाम, थाना प्रभारी ज जयपाल इनवाती, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, काली माई व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोड़े,नपा स्वच्छता निरीक्षक कमल किशोर भावसार, सभी जनप्रतिनिधी व पार्षद गण उपस्थित थे!भोजपुरी एकता मंच सभी अतिथियों वह सहयोगियो को स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.