सारनी में छठ महापर्व की धूम: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में झूमे श्रद्धालु
सारनी में छठ महापर्व की धूम: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में झूमे श्रद्धालु
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और गंगा सज्जन सिंह उईके जनप्रतिनिधियो ने दी पर्व की शुभकामनाएं, भव्य झांकियों ने मोहा मन
बैतूल/सारनी। आस्था, विश्वास और शुद्धता के महापर्व छठ पूजा का सारनी क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। रविवार को शाम को व्रतियों ने जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व भगवान सूर्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके उपस्थित रहीं। इनके साथ ही एमपीईबी के मुख्य अभियंता एस.के. लिल्लोरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन बिजवे, पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे, नपा अध्यक्ष नितिन गाड़रे नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, एसडीओपी प्रियंका करचाम, सारनी थाना प्रभारी जयपाल इनावती, कुंडी टोल मैनेजर उत्तम राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायकों ने दी बधाई, आयोजन को सराहा!
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भोजपुरी समाज के लोगों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और सूर्य देव के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। जिस प्रकार सूर्य बिना किसी भेदभाव के सबको प्रकाश देता है, उसी तरह यह पर्व समाज में समरसता और एकता का संदेश देता है। मैं भोजपुरी एकता मंच के सभी सदस्यों को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।”
वहीं, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और कठिन तपस्या का अनुपम उदाहरण है। व्रतियों द्वारा किए जाने वाला 36 घंटे का निर्जला उपवास उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है। छठी मैया से मेरी यही प्रार्थना है कि पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”
जागरण और झांकियों ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या में मुंबई से आईं सुप्रसिद्ध गायिका अलका झा, अभिनेता जितेंद्र झा, जबलपुर की गायिका सविता मिश्रा, सतना की गायिका पूनम त्रिपाठी, असित विश्वास और सुनील सिंह ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से जागरण में समां बांध दिया मुंबई से पधारी अलका झा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसमे बहांगी लचकेला,आवे के पड़ी सैया बलमा मोरे,जोड़े जोड़े सुपवा, कांच ही बॉस की बहंगिया जैसे शानदार गायन ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया! मुंबई के भोजपुरी एक्टर व सिंगर जितेंद्र झा जी ने शानदार गीत प्रस्तुति दी जिसमें जिया हो बिहार के लाला,गजवा रूप सुहावन,नच्चनिया सारी दुनिया, आसित बिस्वास ने हिलेला बॉम्बे दिल्ली,आपन गौआ बुलावेला,शीतली बा आरिया, सतना से पधारी पूनम त्रिपाठी ने पान फूल नेवता, अंछरा के झार पिया हो,
पहिले पहिले हम काहिली, शानदार गीत प्रस्तुति प्रदान की जबलपूर से पधारी सविता मिश्रा जी ने दर्शन दिनी भरी भोरी रे छठी मैया,चार ही चक्का के मोटरवा, ऊगी ऊगी सूरज देव,
छठी माई आइली नेहरवा दिया। इसके साथ ही पुनीत आर्ट ग्रुप (जबलपुर) के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की! भोजपुरी एकता मंच के पदाधिकारियो ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों परिवारों द्वारा सारनी क्षेत्र के सतपुड़ा डैम, पाथाखेड़ा स्थित शिव मंदिर, नांदिया घाट और तेलिया डैम सहित विभिन्न घाटों पर यह चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान किया जा रहा है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगरपालिका प्रशासन और मत्स्य विभाग का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधी पार्षद गण क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!