*स्थानीय कलाकारों को भी मिला प्रतिभा दिखाने का मौका*
*सारनी।* *सतपुड़ा की हसीन वादियों में बसे सारनी-बगडोना व आसपास लगातार दो दिन फिल्मी हलचल रही*
*12 टेम्पल फिल्म्स* के बैनर तले बन रही फिल्म *’भाई जी दबंग’* की शूटिंग सारनी, बगडोना राइस मिल, एटक कार्यालय और सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों में सम्पन्न हुई।
इस शूटिंग में क्षेत्र के *सतपुड़ा के सिंगर्स म्यूजिक एंड फिल्म्स क्लब* के संचालक कवि-अभिनेता *अशोक विद्रोही* एवं जाने-माने अभिनेता *जी. सी. चौरे* ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ क्लब के स्थानीय कलाकारों ने भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा और सारनी का नाम रोशन किया।
*फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन*
अशोक विद्रोही ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘भाई जी दबंग’ 12 टेम्पल फिल्म्स के बैनर तले *सी. पी. शर्मा* द्वारा निर्मित है और मुंबई के डायरेक्टर *दीप सारस्वत* द्वारा निर्देशित की जा रही है। फिल्म में मुख्य रूप से *सी. पी. शर्मा, अशोक विद्रोही, विरजानंदनी शर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, जी. सी. चौरे* इत्यादि मुख्य भूमिकाओं में हैं।
*स्थानीय प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा*
क्षेत्र से *महेंद्र सिंह ठाकुर, नन्हें चंद्रवंशी, घनश्याम मालवीय, देव सोनी, आनंद, चंद्रशेखर, शिवनारायण, विष्णु चौबे, कैलाश पाटिल, ज्योति मालवीय, विनीता, विजय साहू, कुबेर डोंगरे* सहित दर्जनों कलाकारों ने सफलतापूर्वक अभिनय किया।
फिल्म की अगली शूटिंग बगडोना में पुनः *9 अक्टूबर* को सम्पन्न होगी।
*विशेष सहयोग*
फिल्म शूट में वरिष्ठ श्रमिक नेता *श्रीकांत चौधरी*, जय भोले राइस मिल के संचालक *मनोज राय और संजू राय* का विशेष सहयोग रहा।