एमपीपीजीसीएल में ऑन-जॉब ट्रेनिंग के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक

एमपीपीजीसीएल सारनी में ऑन-जॉब ट्रेनिंग के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक

जिला बैतूल/सारनी। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन सारनी में मुख्यमंत्री_सिखों_कमाओ_योजना के अंतर्गत युवाओं को उत्पादन क्षेत्र में कार्य अनुभव उपलब्ध कराने के लिए एक वर्षीय प्रशिक्षण(ऑन-द-जॉब) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इस योजना में प्रशिक्षण के साथ-साथ कोर्स के अनुसार 8 हजार से 10 हजार रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदाय की जाती है।

12 वी, आईटीआई, डिप्लोमा,तकनीकी स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए 20 कोर्स में 133 रिक्तियों के लिए 18 से 29 वर्ष के अभ्यर्थियों को 15 अक्टुबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। योजना में चयनित अभ्यर्थियों को जिले के ताप विद्युत विद्युत गृह में अपने कोर्स अनुसार काम सीखने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण उपरांत म.प्र.शासन तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद मध्य प्रदेश द्वारा अंकसूची एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.