सतपुडा ताप विद्युत गृह से सिंतबर माह में सेवानिवृत्त हुए 4 कर्मचारी

*सारनी* सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सिंतबर माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर कैलाश निवारे ,रामप्रसन्न द्विवेदी , सलीम अंसारी, और सदाशिव खंडागरे सेवानिवृत्त हुए हैं। सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का पुष्प गुच्छ से नरेश पनवार महाप्रबंधक मानव संसाधन ने भव्य स्वागत किया। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल मिष्ठान घडी फोटो औेर कंपनी के प्रशस्ति पत्र के साथ ही स्व सुरक्षा निधी समिति की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । सेवानिवृत्त के अवसर पर कैलाश निवारे और रामप्रसन्न द्विवेदी ने अपने संस्मरणों को साझा किया। सतपुड़ा संकुल

प्रमुख श्री लिल्होरे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान को भुलाया नही जा सकता है।स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है और आई सी यू में भर्ती होने पर रू 60 हजार का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो कि सदस्य के कार्य स्थल पर उपस्थित होने पर वेतन से बारह माह में कटौति कर समायोजित किया जाता है। समिति का उद्देश्य एक के लिए सब और सबके लिए एक को लेकर स्थापना

काल से कार्य कर रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय एच आर नरवरिया , मनीष शर्मा, पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ,उल्हास देशमुख, निकुंज सोनी अधीक्षण अभियंता , यू पी एस सिकरवार अधीक्षण अभियंता सिविल सेवानिवृत्त, डी आर कोरी , प्रमोद सोनी, लालबाबु गिरी, आशीष मानकर, वर्षा त्यागी,संदीप आरसे, सुरेश, सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.