*सफाई मित्रों की सुरक्षा हेतु किया स्वास्थ्य परीक्षण, नगर पालिका में किया सम्मान*

 

_सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया आयोजन, अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया सम्मान।_

सारनी। सेवा संकल्प अभ्यिान 2026 के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। नगर पालिका परिषद सारनी में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे व अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। इससे पूर्व करीब 45 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार 30 सितंबर को सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण संजीवनी क्लीनिक पाथाखेड़ा एवं शोभापुर में किया गया। निकाय क्षेत्र लगभग 45 से अधिक सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई एवं स्वच्छता के साथ रहने की सीख दी गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे से नगर पालिका कार्यालय सारनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रारंभमें निकाय में कार्यरत स्वच्छता मित्र प्रहलाद सिंदूर के निधन पर उन्हें दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने कामगारों का सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि नगर की स्वच्दता में सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके भरोसे ही नगर स्वच्छ एवं सुंदर बना हुआ है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने कहा कि नगर पालिका सारनी की पूरी स्वच्छता टीम सामूहिक टीमवर्क के साथ काम करती है। इसी का परिणाम है कि सारनी स्वच्छता में अग्रणी है। हमें नंबर वन बनना है। किसी भी कर्मचारी को कोई कार्य संबंधित परेशानी हो तो वे मुझसे एवं अध्यक्ष से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

*इनका हुआ सम्मान :*

इस अवसर पर रामकरण पथरोट, विनोद परिहार, लोकेश सोनी, छन्नू रंसुरे, धर्मेंद्र धिंगाने, नान्हू पवार, पप्पू उज्जेनवार, विवेक पथरोट, रेणु सिंदूर, सुनीता सिंदूर, मोहबती सिंदूर, जमुना बाई, गोकुल बिंझाड़े, रमेश बड़खाने, राजकुमार, सन्नी सारवान, राकेश परिहार, मनोज परिहार, कैलाश जोडे, राजेश बड़ेल, सोमती झरबडे, हीराबाई लोहरे, छंगा परिहार, जिराती नरें शंकरलाल, सुखदेव श्रवण उइके, तुलसीराम, नरेश पहाड़े, कमल लोहरिया का सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.