*नपा शुरू करेगी लावारिस मवेशियों की धरपकड़ का अभियान*

 

*सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर विचरण करते मिले मवेशी तो मालिक पर होगी कार्यवाही, नपा शुरू करेगी लावारिस मवेशियों की धरपकड़ का अभियान*

_नपा के अधिकारियों की टीम ने किया हर्राढाना की कामधेनु गोशाला का निरीक्षण, धरपकड़ के बाद लावारिस मवेशियों को गोशाला पहुंचाया जाएगा।_

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अथवा सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका ने ऐसे मवेशियों की धरपकड का अभियान भी प्ररंभ करने की तैयारी कर ली है। अभियान में पकडे जाने वाले लावारिस मवेशियों को नगर के समीप हर्राढाना गोशाला में भेजा जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि सारनी, पाथाखेडा, शोभापुर और बगडोना क्षेत्र में कई मवेशी सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर विचरण करते मिलते हैं। यद्धपि नगर पालिका ने इन्हें भगाने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं, लेकिन कई स्थानों पर इनकी संख्या काफी अधिक है। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इसलिए अब इनकी धरपकड़ का अभियान चलाया जाएगा। मवेशियों की धपकड़ के बाद इन्हें कामधेनू गोशाला हर्राढाना भेजा जाएगा। मवेशियों के मालिकों पर भी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ऐसे मवेशियों के मालिकों से आग्रह किया है कि मवेशियों को सार्वजनिक स्थानों पर ना छोडे, घरों में बांधकर रखें। अगर मवेशी सार्वजनिक स्थानों अथवा सड़कों पर मिलते हैं तो इन्हें पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी संबंधित मवेशी मालिकों की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.