तीसरे दिन भी हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नदी किनारे से पूजन सामग्री हटाने का कार्य शुरू*

 

 

*तवा नदी के राजडोह घाट चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच तीसरे दिन भी हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नदी किनारे से पूजन सामग्री हटाने का कार्य शुरू*

 

_प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में तैनात रहा दल, पानी में उतरने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा, बेहतर व्यवस्थाओं को गणेश मंडलों और श्रद्धालुओं ने सराहा।_

 

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में तवा नदी के राजडोह घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी के तीसरे दिन भी चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच गणेश प्रतिमाओं कां विसर्जन किया गया। नगर पालिका द्वारा यहां हाईड्रा मशीन (क्रेन) एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया। वहीं एहतियातन नाव, गोताखोर तैनात रखे गए।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा प्रतिमा विसर्जन हेतु राजडोह घाट पर कुंड की व्यवस्थाएं की गई थी। साथ ही यहां हाईड्रा मशीन (क्रेन), नाव, गोताखोर एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया था। तीसरे दिन भी कई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। देर रात तक यह क्रम जारी रहा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि पूजन व अन्य सामग्री कुंडों में विसर्जित की गई थी। इन कुंडों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इस सामग्री को अलग से निष्पादित कर जैविक खाद बनाया जाएगा। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विसर्जन स्थल पर लाइटिंग, टेंट, बैठक, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं की गई थी। नगर पालिका के बेहतर प्रबंधन के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पडा। व्यवस्थाओं की सार्वजनिक गणेश मंडलों, विभिन्न संस्थाओं और श्रद्धालुओं सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.