स्थान- माथनकर लान बोडखी तहसील आमला
दिनांक 11 सितम्बर 2026
गन्ना आयाम बैठक में -जिला कार्यकारिणी वं तहसीलों के अध्यक्ष ,मंत्री तहसील कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गन्ना किसान उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत भगवान बलराम जी का ध्वज वंदन🚩 पूजन अर्चन कर मंच आसीन अतिथियों का पुष्प माला शाल श्रीफल एवं चंदन कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि आदरणीय अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय श्री के, सांई रेड्डी जी , तेलंगाना प्रदेश (मुख्यालय नई दिल्ली) ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया ।
(1) सरकार गन्ना किसानों को अन्य गन्ना उत्पादक राज्यों की तरह S, A , P ( स्टेट एडवाइस प्राइस )दिया जाए।
(2) गन्ना का मूल्य लागत को देखते हुए प्रति कुंतल ₹600 किया जाए ।
(3) मध्य प्रदेश में गन्ना उत्पादन को देखते हुए गाना आयोग का गठन किया जाए।
(4) गन्ना ढुलाई दूरी के हिसाब से नियंत्रित कि जाय।
(5) गन्ना की अच्छी वैरायटी लगाये जिससे उत्पादन अच्छा हो आदि—
इन सभी बिंदुओं पर सरकार यदि ध्यान नहीं देती है तो गन्ना किसान आंदोलन के लिए तैयार है भारतीय किसान संघ किसानों के साथ खड़ा है।
मंच उपस्थित मुख्य अतिथि पदाधिकारी , मार्गदर्शक
अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय श्री के सांई रेड्डी जी
मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री श्री भरत जी पटेल
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम सरले जी
संभाग उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी
वरिष्ठ कृषक श्री सुकलाल जी नारे
जिला अध्यक्ष मनोज जी नवांगे
संभाग कार्यालय मंत्री श्री प्रकाश गाडगे जी
गन्ना जिला आयाम प्रमुख श्री केशोराव जी साकरे
गन्ना जिला सह प्रभारी श्री ईश्वर जी पुंडे
वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री दीपक कपूर जी
वरिष्ठ कृषक श्री सुखलाल जी नारे
जिला अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई 15 दिवस तक तहसील एवं गांव – गांव में भगवान बलराम जयंती उत्सव (कार्यक्रम )मनाया जाएगा।
किसान दिवस पर 15 सितंबर 2026 को जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जाएगा।
30 सितंबर 2026 को दिल्ली महिला सम्मेलन में महिलाओं की सहभागिता जिले से अधिक से अधिक होना चाहिए पर जोर दिया
बैठक समापन की घोषणा के साथ जिला अध्यक्ष मनोज जी नवांगे द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारीयों जिला कार्यकर्ताओं एवं जिले से पधारे हुए सभी तहसील कार्यकारिणियों के कार्यकर्ताओं , गन्ना किसानों और माथनकर मेरिज लान संचालक, मिडिया बंदुओं आदि का आभार अभिवादन किया
मंच संचालक जिला मंत्री ध्रुव मलैया जी द्वारा किया गया।
