शिक्षा संजीवनी अभियान अंतर्गत प्राचार्य एवं शिक्षकों के सहयोग से प्राथमिक शाला बेहड़ीढाना को पचास हजार की सामग्री प्राप्त
घोड़ाडोंगरी ।कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवने के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ।अभियान के तहत जन सहभागिता से स्कूलों में डेस्क बेंच,पंखे,ट्यूबलाइट, ई- लर्निंग टूल्स क्रियाशील शौचालय सहित आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । सांदीपनि विद्यालय संकुल प्राचार्य विवेक तिवारी,
बीआरसी पी.सी.बोस ने बताया कि अभियान के तहत विकासखंड घोड़ाडोंगरी के स्कूलों की व्यवस्थाओं में लगातार निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जा रहे हे इसी क्रम में घोड़ाडोंगरी नगर के प्राथमिक शाला बेहडीढाना में छात्रों के लिए 15 डेस्क बेंच, 1स्मार्ट टीवी,3 ग्रीन बोर्ड(8*4),2 सिलिंग फैन,4 ट्यूबलाइट लगभग पचास हजार रुपए की सामग्री ,सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य एवं प्राथमिक शाला बेहडीढाना शिक्षकों के सहयोग से सामग्री भेंट की गई हे ।
बीआरसी पी.सी.बोस ने बताया कि इस पहल से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई है उन्होंने इस अनुकरणीय पहल की प्रशंसा भी की। बीआरसी पी.सी.बोस ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित सुविधाजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
