घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल में कार्यशाला का आयोजन :सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर

मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जी ने संबोधित कर अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज घोड़ाडोंगरी विधानसभा 132 के घोड़ाडोंगरी मंडल कार्यसमिति एवं कार्यशाला को भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री कमलेश सिंह जी एवं मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जी ने संबोधित कर अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। उनकी 25 वर्षों की सेवा-यात्रा और देश में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है

आज की कार्यशाला में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, प्रशांत गवांडे दीपक उइके मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश अरोरा, आभाष मिश्रा, मुकेश यादव, नितेश राठौर,सुरेखा चौधरी, संगीता साहू, मंडल मंत्री कमलेश झल्लारे, उर्मिला तिवारी,कामनी पाटले ,बीजालाल धुर्वे, आशीष वागदरे, पंकज नागवंशी सुमन तुमडाम, रामशंकर गोहे, यश हनोते, एगराज पवार, राजू बढ़िया, सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.