आदिवासी मंगल भवन, स्मार्ट मीटर,पोस्टमार्टम कक्ष को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भाजपा नेता दीपक उइके ने विभिन्न समस्यों से कलेक्टर को करवाया अवगत

घोड़ाडोंगरी

(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर बैतूल कलेक्टर को भाजपा नेता दीपक उइके ने अवगत करवाया
इसमें प्रमुख रूप से आदिवासी मोहल्ले में स्मार्ट मीटर ,आदिवासी मंगल भवन के जर्जर होते हालत और नगर के अंदर पोस्टमार्टम कक्ष को नगर के बाहर बनवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई

भाजपा नेता दीपक उइके और नरेंद्र उइके ने कलेक्टर श्री सौरभ सोनवडे को बताया कि घोड़ाडोंगरी नगर मुख्यालय में आदिवासी मंगल भवन बना है लेकिन देखरेख के अभाव में आदिवासी मंगल भवन खंडहर हो चुका है उन्होंने कलेक्टर से चर्चा में बताया कि ये भवन आदिवासी के बैठक ,मांगलिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में उपयोग हो सकता है लेकिन भवन की हालत खराब होने से राशि देकर अन्य स्थानों में कार्यक्रम एवं बैठकें करना पड़ता है कलेक्टर ने सीईओ मीणा को त्वरित निर्देश देकर इंजियर से प्राक्कलन तैयार कर जल्द उनके समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए

साथ ही भाजपा नेता दीपक उइके और नरेंद्र उइके ने नगर के अंदर बने पोस्ट मार्टम कक्ष को आवासीय क्षेत्र से बाहर किये जाने की भी मांग की

साथ ही नगरीय क्षेत्र में लग रहे स्मार्ट मीटर के बारे में भी चर्चा की
इस अवसर पर पंकज नागवंशी ,मुकेश मेश्राम,सहित वार्ड क्रमांक 07 की महिलाएं बड़ी संख्या me उपस्थित थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.