सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की गायत्री समूह को कलेक्टर बैतूल ने दिया प्रशस्ति पत्र

विकासखंड स्तरीय स्वसहायता समूह की हुई कुकिंग प्रतियोगिता
( सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की गायत्री समूह को कलेक्टर बैतूल ने दिया प्रशस्ति पत्र ।

कुकिंग कम्पीटीशन में सांदीपनि विद्यालय का गायत्री समूह रहा प्रथम

घोड़ाडोंगरी । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जनआंदोलन के रूप में रसोईया सह सहायक ( कुक-कम हेल्पर) का व्यावहारिक प्रशिक्षण सह कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड स्तर पर जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में आयोजित किया गया ।जहां उपस्थित समूह द्वारा साप्ताहिक रुचिकर मैन्यू अंतर्गत व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसका कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवने,जिला पंचायत सीईओ गणेश कुमार जायसवाल द्वारा रुचिकर व्यंजनों का निरीक्षण कर उसे चखकर देखा एवं समूह की महिलाओं से चर्चा में शाला में भी ऐसा ही भोजन प्रदान करने की बात कही । कलेक्टर बैतूल द्वारा सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की गायत्री स्व सहायता समूह की भारती कावड़कर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।इस दौरान सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे,जनपद सीईओ डॉ.प्रमोद मीना, डीपीसी सुधीर साकेत,बीईओ

डी.के.मानकर,बीआरसी पी.सी.बोस उपस्थित रहे ।जनपद सीईओ डॉ.प्रमोद मीना ,बीआरसी पी.सी.बोस ने बताया कि विकासखंड स्तर पर कार्यरत स्व सहायता समूह की कुकिंग प्रतियोगिता आज आयोजित की गई जहां पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन )अंतर्गत शालाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण मेन्यू अनुसार पोष्टिक एवं रुचिकर स्वच्छता युक्त भोजन प्रदान करना है इस हेतु कुकिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया । विकासखंड मध्यान्ह भोजन प्रभारी मुकेश सरयाम ने बताया कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण प्रतियोगिता में खाना बनाने का तरीका, खाने की पौष्टिकता बढ़ाने के संबंध में जानकारी ।दाल, सब्जी एवं विभिन्न प्रकार की चपाती बनाने की विधियां ।खाद्य सामग्री

रखरखाव एवं खाना पकाने वाले रसोइयों की निजी स्वच्छता एवं साफ सफाई आदि विषय पर कुकिंग कंपीटिशन प्रतियोगिता आयोजित की गई है जहां विकासखंड में कार्यरत स्व सहायता समूह एवं रसोइयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां प्रतियोगिता को संपन्न कराने में निर्णायक समिति में उपस्थित शाला प्रबंधन समिति से फूलवती कवड़े विकासखंड के प्राचार्य ,एनआरएलएम विभाग, विकासखंड के जनशिक्षको द्वारा कुकिंग प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई ।कुकिंग प्रतियोगिता में गायत्री स्व सहायता समूह की भारती कावड़कर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, वही द्वितीय पुरस्कार नरणारायण सेवाग्राम चोपना, माँ चंडी समूह मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी ,तृतीय पुरस्कार मां लक्ष्मी समूह बटकीडोह,दुर्गा समूह वार्ड 10 सारणी,पूजा समूह आमागोहन
सांत्वना पुरस्कार अन्नपूर्णा समूह गोपीनाथपुर,दुर्गा समूह रानीपुर,आरती समूह पिपरी को प्रदाय किया गया ।सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समूह को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किए गए ।प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी पी.सी.बोस ,समस्त बीएसी,जनशिक्षक एवं सभी स्व सहायता समूह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.