विकास खंड घोड़ाडोंगरी में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय। साक्षरता दिवस: ली गई साक्षरता शपथ

घोड़ा डोंगरी– विकास खंड घोड़ा डोंगरी अंतर्गत स्थित सभी शालाओं में दिनांक08

सितंबर 2026 को विकास खंड स्रोत समन्वयक श्रीपी सी बोष के मार्गदर्शन मे ‘अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी उल्लास 9 भारत साक्षरता कार्यक्रम के आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित।
शिक्षकों एवं
गणमान्य नागरिकों ने समाज के सर्वांगीण विकास। हेतु शतप्रतिशत साक्षरता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘प्रत्येक एक, पढ़ाए एक

(इच वन टिच वन) के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए उपस्थित समस्त स्टाप एवं कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं के छात्र छात्रा तथा कक्षा 11वीं व 12वीं की कला संकाय के छात्र छात्रा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में अक्षर साथी के रूप में साक्षरता की औपचारिक शपथ दिलाई गई। विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने

बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान के साथ-साथ वर्तमान समय में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। साक्षरता शपथ कार्यक्रम मे बीएसी मुकेश सरियाम सुनील वरकड़े बीआरसी स्टाप और समस्त शाला प्रभारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.