प्रवेश मेले का दिखा असर महाविद्यालय में नवीन संकाय एम.एससी में पहले ही दिन आ गए 49 आवेदन

प्रवेश मेले का दिखा असर महाविद्यालय में नवीन संकाय एम.एससी में पहले ही दिन आ गए 49 आवेदन । वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि छात्र छात्रों द्वारा एम. ए.पॉलिटिकल साइंस एवं एमएससी कक्षाएं खोलने के लिए आवेदन आ रहे थे। इन्हीं छात्रों की मांगों को देखते हुए प्राचार्य एवं जन भागीदारी अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी से मिले । विधायक जी ने उक्त फाइल उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित की , इसके पश्चात् उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार के निर्देश पर कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा महाविद्यालय को संबद्धता प्रदान की गई एवं आज महाविद्यालय में एम एस सी की

क्लास में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं । प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश मेले की अंतिम तिथि 15 जुलाई है जो भी छात्र छात्राएं प्रवेश लेना चाहते हैं वे 15 जुलाई से पहले एमपी ऑनलाइन में जाकर रजिस्ट्रेशन करके सीएलसी चरण में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रभारी डॉक्टर दसरू यदुवंशी ने बताया की विद्यार्थी नए संकाय के लिए काफी उत्सुक है। इसी का परिणाम है कि निर्धारित सीटों के लगभग 50% विद्यार्थी एक ही दिन में आवेदन कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.