वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय बगडोना में “सेल्फ क्लिप 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत “सुरक्षित क्लिक- सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम संपन्न

 

 

जिला बैतूल (सारनी) । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मध्य प्रदेश पुलिस थाना सारनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पुलिस सारनी श्रीराम उईके, सुभाष मंडलोई, सुश्री अंजली बघेल, शालिनी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सुश्री वर्षा नागले ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी,

फिशिंग, साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी, एपीके फाइल, एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारियां साझा न करने तथा मजबूत पासवर्ड एवं टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में थोड़ी सी सावधानी बड़े आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान से बचा सकती है। सभी विद्यार्थियों से अपील किया की किसी भी संदेश लिंक पर क्लिक न करें अंजान कॉल या संदेशों पर विश्वास ना करें तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

प्राचार्य प्रदीप पंद्रम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी आज के समय में महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम संयोजक मनोज नागले ने सभी विद्यार्थियों का मध्य प्रदेश पुलिस

सारनी के अधिकारियों प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण से बागडोना कॉलेज गेट तक मैराथन दौड़ में बढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा संबंधित प्रश्न पूछे तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया अंत में मैराथन मैराथन दौड़ के माध्यम से “सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

इस कार्यक्रम में डॉ हरीश लोखंडे, डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ गोलमन आहके, डॉ राजेश कुमार हनोते, डॉ सविता पटेल, अनीता नागले, गंगा चौरे, श्रीमती कविता धोटे, ज्योति भावरासे, निकिता सोनी, संगीता उघड़े, दिनकर लिखितकर, अनुज हलदार, मोहन पवार, सुश्री प्रियंका दवंडे, स्वयं सेवक सिद्धार्थ डेहरिया, कुशाल गुप्ता, कु.पूजा भोरसे कु नंदिनी उईके, कुमारी निकिता उईके,महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.