*स्वर्गीय सेठ श्री तुलसीराम अग्रवाल के स्मृति में महाविद्यालय को वाटर कूलर का किया दान* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री आकाश अग्रवाल जी और श्री गगन अग्रवाल जी द्वारा अपने दादा जी स्वर्गीय सेठ श्री तुलसीराम अग्रवाल जी की स्मृति में सुदूर अंचल से अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के लिए सर्वोत्तम पेय जल व्यवस्था के उद्देश्य से वाटर कूलर एवं आर ओ का महादान किया गया।दानदाता श्री गगन जी अग्रवाल ने प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित
होकर वाटर कूलर के पूरे यूनिट को व्यवस्थित तरीके से आज दिनांक 10 अप्रैल को सुचारू रूप से चालू कराया ताकि महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को गर्मी प्रारंभ होते ही निर्मल और शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री गगन अग्रवाल का आभार माना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबडे ने कहा कि गगन जी की यह पहल समाज के लिए अनुकरणीय है इस तरह की सहभागिता से अच्छे विचार एवं अच्छी भावनाओं का उदय होता है आपने महाविद्यालय में सुदूर ग्रामीण अंचल से आने जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा सभी स्टाफ को शीतल जल की व्यवस्था देकर स्वर्गीय श्री तुलसीराम अग्रवाल के स्मृति को ताजा किया है।
इस पुनीत अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो राकेश सिसोदिया प्रो हेमंत कुमार निरापुरे डॉ यासमीन जिया डॉ अजय कुमार चौबे डॉ देव कृष्ण मगरदे डॉ दामोदर झारे प्रो भूपेंद्र पाटनकर डॉ अजाब खातरकर डॉ राजेश आर्य प्रो ओम प्रकाश बोरकर श्री मोहित भोपते श्री सौरभ कहार श्री आशीष काजोड़े श्री आकाश प्रजापति श्रीमती भूमिका भोपते शोभा मगरदे श्री राम भगत यादव श्री मनीष मालवीय श्री दीपक खातरकर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Comments are closed.