पोषण पखवाड़े का आयोजन सेक्टर घोड़ाडोंगरी के सभी केंद्र पर 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक 8 वा पोषण पखवाड़े आयोजन किया जाना है । 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को बेहडीढाना मैं VHND तथा 8वा पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य समुदाय को पोषण स्वास्थ्य और
देखे वीडियो
स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है तथा जीवन के पहले 1000 दिन और 6 साल तक का समय मस्तिष्क के विकास शारीरिक वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है कार्यक्रमों मे THR से बने व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई तथा गर्भवती धात्री माता को अच्छे स्वास्थ्य के लिए समझाइए दी गई खाने में तिरंगा थाली सभी प्रकार की सब्जियां, दाले, फल, दूध ,दही ,अंडा घी, का सेवन किया जाए VHND के दौरान नए गर्भवती पंजीयन किए गए तथा उनके स्वास्थ्य जांच की गई
0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन ऊंचाई ली गई तथा उनके स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शामिल सीडीपीओ मैडम शशि प्रभा इक्का , पर्यवेक्षक अनामिका छारी, ANM सरोज भोसले , मर्सकोले सर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे,संतोषी उबनारे,विमल रावल, विमला सलाम, शमशाद बेगम, सत्यभामा गुप्ता, गर्भवती माता, धात्री माता बच्चे अभिभावक शामिल रहे।
Comments are closed.