➡️ घोड़ाडोंगरी के ग्राम डुल्हारा में खनिज विभाग ने कोयला के अवैध उत्खनन से बने गड्ढों को किया बंद
एक वोट जरूर दे
https://www.cutebabyvote.com/april-2026/?contest=photo-detail&photo_id=478963
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज विभाग बैतूल के खनिज अमले के द्वारा 31 मार्च 2026 को घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम डुल्हारा में स्थित तवा नदी क्षेत्र से खनिज कोयले के अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्र से किसी भी व्यक्ति को खनिज कोयला का उत्खनन/परिवहन करते नहीं पाया गया, किन्तु 02 स्थानों पर अवैध रूप से कोयले का उत्खनन कर निकालने से बने ताजे गड्ढे पाये गये। उक्त स्थानों के आसपास कोयला के अवशेष एवं रखने के चिन्ह, निशान पाये गये। उक्त आकस्मिक जांच के दरम्यान रात्रि का समय हो जाने कारण गडढों को बंद करने की कार्यवाही नहीं की जा सकी। उक्त क्षेत्र में खनिज कोयला के अवैध उत्खनन के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु उनसे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
दूसरे दिन 1 अप्रैल 2026 को पुनः उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान तवा नदी क्षेत्र के अंदर बने एक गड्ढे को जेसीबी मशीन की सहायता से नदी की धारा को मोड़कर पानी तथा आसपास के मिट्टी, मुरूम, बोल्डर से भरकर बंद किया गया तथा दूसरा गड्ढा नदी के किनारे सुरंगनुमा संरचना का पाया गया, जिसे भी मिट्टी, मुरूम, बोल्डर से भरकर पूर्णतः बंद कराया गया। निरीक्षण के दौरान, उक्त स्थल के आसपास किसी भी व्यक्ति को खनिज कोयला का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते नहीं पाया गया।
गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में भी खनिज विभाग द्वारा उक्त स्थल से खनिज कोयला के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कठोर कार्यवाही की गई थी। वर्तमान में भी उक्त क्षेत्र के आसपास खनिज कोयला के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।
Comments are closed.