*प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण*

Pramod Suryavanshi

*प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण*
जिला बैतूल विकासखंड आमला मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला जिला-बैतूल के अन्तर्गत दिनांक 13/03/2026 दिन शुक्रवार को चयनित नवांकुर संस्था डॉक्टर जगन्नाथ यदुवंशी आरोग्य

अनुसंधान वेलफेयर फाउंडेशन आमला सेक्टर क्रमांक 02 बोरदेही में सेक्टर स्तर की प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें म. प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक और विकास खंड समन्वयक, सरपंच ग्राम पंचायत बोरदेही के स्वागत पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें श्रीमती प्रिया चौधरी जिला समन्वयक बैतूल द्वारा मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की परिकल्पना एवं स्वैच्छिकता सामुहिकता , स्वावलंबन, एवं समग्र ग्राम विकास, स्वैच्छिक संस्थाओं का गठन प्रबंधन अन्य विषयों पर जानकारी दी गई साथ ही विकासखंड समन्वयक अरविंद माथनकर द्वारा समिति का बोर्ड बैनर नर्सरी निर्माण, संस्कार केन्द्र, आगामी गतिविधियों एवं अभियान , समितियों के दस्तावेजीकरण संधारण , गतिविधि रजिस्टर, बैठक पंजी, कैशबुक को लेकर जानकारी दी।

श्रीमान जगन्नाथ यदुवंशी द्वारा गतिविधियों को लेकर जानकारी दी गई साथ ही श्री सुखदयाल बिसन्दरे द्वारा शिक्षा, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता पर प्रकाश डाला,साथ ही प्रस्फुटन समिति और नवांकुर सखी को सर्टिफिकेट वितरण किया और अंत मे सभी का आभार नवांकुर संस्था के प्रभारी श्री किशोर यदुवंशी कोषाध्यक्ष, द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया

Comments are closed.