अत्यंत दुःख और गहरे शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे परम पूज्य सतगुरुदेव, चोपना नर–नारायण सेवाश्रम के संघाधिपति श्री सुखानंद ब्रह्मचारी (बाबुल गोस्वामी जी) का अचानक देर रात्रि 1 बजकर 52 मिनट पर स्वर्गवास हो गया। वे उस समय पाखांजुर आश्रम में प्रवास पर थे। उनकी आयु 84 वर्ष थी।
पूज्य महाराज जी ने सन 1989 में नर–नारायण सेवाश्रम की स्थापना की थी और जीवन पर्यंत सेवा, साधना, त्याग और सनातन मूल्यों के मार्ग पर आश्रम को दृढ़ता से संचालित किया। चोपना, जिला बैतूल सहित अनेक क्षेत्रों में उनका आध्यात्मिक और
सामाजिक योगदान अमूल्य रहा है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहा। आइए, हम सभी मिलकर करुण हृदय से ईश्वर से प्रार्थना करें कि वे पूज्य महाराज जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल शिष्यों, सेवकों और अनुयायियों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति एवं सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करें।
ॐ शांति ॐ 🙏
Comments are closed.