कल की छुट्टी: जारी हुआ आदेश

✅ शीतलहर के चलते कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी को अवकाश घोषित

✅ कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जारी किए आदेश

क्षेत्र में जारी शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 06 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं पर लागू होगा। विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, जिन विद्यालयों में परीक्षाएं या अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां निर्धारित हैं, वे पूर्ववत संचालित होंगी।

 

Comments are closed.