कुही में आयोजित हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम
भाजपा जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी कमलेश सिंह ने एसआईआर की उपयोगिता पर डाला प्रकाश
रानीपुर ।
क्षेत्र के ग्राम कुही में रविवार को भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड उत्साहपूर्वक मनाया गया। बूथ क्रमांक 374 पर आयोजित यह कार्यक्रम उप सरपंच कमलेश झल्लारे के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
*राजेश महतो के नेतृत्व में हुआ आयोजन*
मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
*एस आई आर और सरकारी योजनाओं पर चर्चा*
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में भाजपा जिला महामंत्री एवं घोड़ाडोगरी मंडल प्रभारी कमलेश सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने विशेष रूप से एसआईआर के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शासन की ये योजनाएं क्षेत्र के विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होंगी।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला महामंत्रीव घोड़ाडोंगरी मंडल प्रभारी कमलेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो भाजपा नेता जगन्नाथ यादव इंदल यादव विजय लाल धुर्वे राजेश साहू डॉ भगवान दास सिनोटिया उपसरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुरउप सरपंच कमलेश झल्लारे राजू बढ़िया हरिकेश चौरे राजकुमार चौरे नितेश राठौर मुकेश यादव राजकुमार पटेल परसराम पटेल राहुल झल्लारे रोशन झल्लारे सहित स्थानीय भाजपा नेता, वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अंत में अटल जी के योगदान को याद करते हुए सुशासन की शपथ ली गई
Comments are closed.