मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निलय विनोद डागा जी के निर्देशानुसार घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के समस्त बूथों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में घोड़ाडोंगरी नगर के बूथ क्रमांक 104, राठौर मैरिज लॉन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके पश्चात बूथ के बी.एल.ए. श्री राजेश राजपूत द्वारा स्थापना दिवस का संदेश वाचन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र महतो, घोड़ाडोंगरी मंडलम अशोक राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष मीरा अवंती, नंदकिशोर उईके, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, सभापति सोना राजपूत, कविता महले, योगेश कबड़े, राहुल इवने, नगर अध्यक्ष दुष्यंत म्हाले, सुरेंद्र सिंह राजपूत, ललित शर्मा, सियाराम यादव, महेश मालवीय, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भैरवंशी, मुकेश महोबिया, अनिल जल्लारे, आदर्श राजपूत सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, एकता और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड होते हुए वार्ड क्रमांक 13 स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मंसू ओझा की समाधि स्थल पर पहुंची। वहां सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
“मंसू ओझा अमर रहें”, “भोदे सिंह जी अमर रहें” और “भारत माता की जय”
के गगनभेदी नारे लगाए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर वार्डवासियों ने पार्षद योगेश के माध्यम से अपनी समस्याएं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीरा अवंती उईके के समक्ष रखीं। अध्यक्ष महोदया ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Comments are closed.