पी एच डी उपाधि से सम्मानित हुई डॉक्टर मौसमी आर्य

बैतूल :- चिचोली में निवास करने वाली मौसमी आर्य जिन्होंने डॉक्टरे पी एच डी उपाधि का सम्मान पा कर अपने परिजनों सहित नगर व मित्रों को भी गर्वांगित किया चिचोली के
( एक के ) ट्रेडर्स के संचालक संजय आर्य की बेटी व अनाज व्यापारी स्व कमल आर्य की पोती मौसमी आर्य ने अपनी पढ़ाई के गहन अध्ययन के बाद
(पी एच डी )डिग्री उपाधि प्राप्त की डॉक्टर मौसमी आर्य वर्तमान में भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं ,

मौसमी आर्य ने गहन अध्ययन के बाद अपने शोध विषय इफेक्टिव एप्रोच फॉर आईडेंटिफिकेशन फॉर हार्ट अटैक यूजिंग डाटा माईनिंग इन कंप्यूटर साइंस से विशेष उपाधि हासिल की हैं,
डॉ मौसमी आर्य डॉ मोहित आर्य व डॉ योगेश आर्य की बहन हैं,
मौसमी आर्य घोड़ाडोंगरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राधेश्याम मालवीय की नातिन हैं , मौसमी आर्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चिचोली नगर के हिंदी मीडियम स्कूल से प्रारंभ की थी, इसके बाद उनकी प्रतिभा और कडी मेहनत ने उन्हें इस मकाम तक पहुंचाया, मौसमी आर्य ने बताया कि उन्हें जितनी खुशी डिग्री प्राप्त होने की है ,उससे अधिक खुशी इस बात की है कि उन्होंने अपने दादा व नाना के सपनों को साकार किया है उन्हें इस बात का दुख भी है कि आज इस खुशी के अवसर पर उनके दादा व नाना इस खुशी को बांटने के लिए उनके साथ नहीं है

मौसमी यह बताते हुए बड़ी भावुक हो ,कहां की यह उपाधि उनके नाना जी व दादा जी को समर्पित है,
मौसमी आर्य ने अपनी इस कड़ी मेहनत और सफलता को अपनी माता साधना व-पिता सजंय के त्याग और समर्पण का फलस्वरूप परिणाम बताया है,
डॉक्टर मौसमी आर्य को पी एच डी उपाधि मिलने पर चिचोली ,घोड़ाडोंगरी के सभी परिवार जनों सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। डॉ मौसमी आर्य के भाई डॉ मोहित आर्य भी शिशु रोग विशेषज्ञ है , इस उपलब्धि पर ग्रामीण सहित रिश्तेदार की बधाइयां मिल रही है