*अजय विश्वकर्मा ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान*
बैतूल जिला अस्पताल में खून की कमी से जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही महिला को अजय विश्वकर्मा ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है ।बोथिया माल निवासी मरीज पल्लवी पांसे की हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ब्लड ग्रुप की जांच कर (ओ पॉजिटिव )ब्लड की तत्काल व्यवस्था करने के लिए कहा। पल्लवी के साथ उसके पति अजय पांसे थे। ब्लड की कहीं व्यवस्था नहीं हो रही थी। परिचितों को बुलाया लेकिन डोनर नहीं मिले। मरीज के परिजन घबराने लगे। फिर उन्होंने तुरंत जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य ,रक्तदाता, प्रमोद सूर्यवंशी,(पत्रकार दैनिक ताप्ती दर्शन ) से संपर्क किया तो प्रमोद
सूर्यवंशी ने अपने मित्र रक्तदाता साथीयो से संम्पर्क किया। तब बोदी ,जुनावानी निवासी अजय विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने इमरजेंसी प्रसव (डिलीवरी) के बाद खून की कमी से जूझ रही महिला की मदद के लिए । हॉस्पिटल पहुंचकर अपने जीवन का पहला रक्तदान कर मरीज को जीवन दान दिया। रक्तदान के बाद महिला के परिवार वालों ने रक्तदाता का आभार व्यक्त किया।







