.
माननीय संचालक महोदय लोक अभियोजन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में दिनांक 23/11/2025 दिन रविवार को *महिला अपराध, महिला सुरक्षा एवं वन अपराध* विषय पर एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का आयोजन वन विद्यालय कालापाठा बैतूल में किया गया, जिसमें जिला बैतूल के अतिरिक्त जिला नर्मदापुरम और जिला हरदा के अभियोजन अधिकारी सम्मिलित रहें। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय संचालक महोदय लोक अभियोजन मध्यप्रदेश श्री बी.एल. प्रजापति, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय बैतूल श्री दिनेश कुमार थपलियाल तथा विशेष अतिथि के रूप में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदया डॉ.कु. महजबीन खान, माननीय जेएमएफसी महोदय श्री नयन जैन, एडीपीओ श्री अभयदीप सिंह ठाकुर, आरएमओ हेल्थ श्री रानू वर्मा, तथा साइबर सेल प्रभारी श्रीमती अश्विनी चौधरी उपस्थित रहें।
माननीय संचालक महोदय श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा अपने उद्बोधन में अभियोजन अधिकारियों को उत्तेजित न होकर शांत माहौल से कार्य करने की सलाह देते हुए विभाग द्वारा वन कोर्ट वन प्रॉसिक्यूटर की दिशा में कार्य करने के बारे में अवगत कराया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय बैतूल श्री दिनेश कुमार थपलियाल द्वारा अपने उद्बोधन में अभियोजन की कमियों को दूर करने के साथ काम की तारीफ की। इस कार्यशाला में माननीय न्यायाधीश डॉ.कु. महजबीन खान, एडीपीओ अभयदीप ठाकुर, आरएमओ डॉक्टर रानू वर्मा, साइबर प्रभारी श्रीमती अश्विनी चौधरी तथा सोहन शर्मा द्वारा अपने अपने उद्बोधन से अभियोजन अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यशाला के समापन पर माननीय संचालक महोदय द्वारा सफल कार्यशाला आयोजन पर उपनिदेशक अभियोजन श्री राजकुमार उईके की प्रशंसा कर अभियोजन परिवार बैतूल को अनुग्रहित किया।
.







